रिपोर्ट – कौशलेन्द्र पाण्डेय/नई दिल्ली मुख्य ब्यूरो, 12 जुलाई 2025:
ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मझी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य और केंद्र के बीच समन्वय को और सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री मझी ने इस मुलाक़ात के दौरान राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, कृषि, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी और प्रधानमंत्री से विशेष सहयोग की अपेक्षा जताई।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा गया कि –
“CM of Odisha, Shri @MohanMOdisha, met Prime Minister @narendramodi.”
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
🔹 मुख्यमंत्री मोहन मझी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर कहा –
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात कर गौरव की अनुभूति हुई। ओडिशा के विकास हेतु आपके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।”
इस मुलाकात को आगामी समय में ओडिशा के लिए केंद्रीय योजनाओं और निवेश में गति देने वाला एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जा रहा है।
📌 रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
























