प्रियंका भारद्वाज -भोपाल ब्यूरो, 12 जुलाई — केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल में आयोजित ‘रोजगार मेला’ के दौरान सैकड़ों युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे रोजगार सृजन प्रयासों की सराहना की।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा,
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन भारत के लिए एक वरदान है। विकसित भारत के निर्माण का महायज्ञ उनके नेतृत्व में पूरी शक्ति से चल रहा है।”
उन्होंने बताया कि भारत सरकार का उद्देश्य न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करना है, बल्कि युवाओं को उनके कौशल और क्षमता के अनुरूप उपयुक्त मंच उपलब्ध कराना भी है। कृषि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और नवाचारों का जिक्र करते हुए श्री चौहान ने कहा कि कृषि क्षेत्र अब सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार और उद्यमिता का एक बड़ा माध्यम बन रहा है।
इस अवसर पर नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं में उत्साह और विश्वास की झलक देखी गई। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि,
“आप सभी भारत के भविष्य हैं। आपकी मेहनत, आपकी प्रतिभा और आपका समर्पण देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएगा।”
यह ‘रोजगार मेला’ केंद्र सरकार के ‘मिशन रोजगार’ के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य देशभर में लाखों युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है।
🔗 विवरण: PIB रिपोर्ट पढ़ें
📌 रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























