स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, यूनानी चिकित्सा पद्धति बनी आकर्षण का केंद्र
पटना |सौरभ निगम/11-12 जुलाई, 2025 को पटना में आयोजित Health Exhibition यानी स्वास्थ्य मेला में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दो दिवसीय मेले का आयोजन GTCH और Unani Medicine (AYUSH – UNANI) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

मेले में यूनानी चिकित्सा पद्धति ने खासा ध्यान आकर्षित किया। विशेषज्ञों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, यूनानी चिकित्सा परामर्श और औषधीय जानकारी दी। सैकड़ों लोगों ने यूनानी इलाज की सरल, प्राकृतिक और प्रभावी पद्धति की सराहना की।
इस स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। आयोजकों ने इसे हर साल आयोजित करने का संकल्प लिया है।
#GTCH #UnaniMedicine #AYUSH #स्वास्थ्य_मेला #पटना2025