रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी | नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025
भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) और अनुपम खेर प्रोडक्शंस के संयुक्त सहयोग से बनी फीचर फिल्म “तन्वी द ग्रेट” का रेड कार्पेट प्रीमियर 13 जुलाई की शाम नई दिल्ली के पीवीआर प्लाजा, कनॉट प्लेस में भव्य अंदाज़ में संपन्न हुआ। फिल्म की स्क्रीनिंग शाम 7:30 बजे शुरू हुई।
इस अवसर पर फिल्म, कला और संस्कृति जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। फिल्म का निर्देशन सुधांशु शर्मा ने किया है, जबकि निर्माण एनएफडीसी और अनुपम खेर प्रोडक्शंस के साझा बैनर तले हुआ है।
“तन्वी द ग्रेट” एक भावनात्मक, प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो भारतीय सिनेमा में नई ऊँचाइयों को छूने का दावा करती है। यह फिल्म NFDC Film Bazaar में चुनी गई विशिष्ट परियोजनाओं में से एक है और अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाने को तैयार है।
एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक रविंदर भाकर ने कहा कि, “तन्वी द ग्रेट जैसे सशक्त और प्रासंगिक विषयों पर आधारित फिल्में भारत की सांस्कृतिक विविधता और रचनात्मकता को दर्शाती हैं।”
प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने अपने बैनर की इस नई फिल्म को “दिल से जुड़ी कहानी” बताया और कहा कि यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों से सीधा संवाद करेगी।
📽️ “तन्वी द ग्रेट” जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
🗞️ और ऐसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़ें कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी के साथ।


























