Kaushlendra Pandey/बिहार विधानसभा के मानसून सत्र 2025 के समापन के पश्चात आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विधानसभाध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, श्री विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री की यह भेंट लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान का परिचायक रही। मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्त्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए और विकास से जुड़ी नीतियों पर चर्चा हुई।





























