Kaushlendra Pandey/मुज़फ्फरपुर ब्यूरो //रामेश्वर महाविद्यालय में नए प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। सबसे पहले रामेश्वर बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्राचार्य कक्ष में प्रो. ब्रह्मचारी व्यास नंदन शास्त्री ने प्रो. श्यामल किशोर को प्राचार्य का पद सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. किशोर ने सभी विभागों का निरीक्षण किया। कॉलेज के हरेक भवनों का भी हाल जाना। प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि कॉलेज में अकादमिक गतिविधियों और प्रशासनिक अनुशासन प्राथमिकता होगी। छात्रों का हित सर्वोपरी होगा। आने वाले समय में महाविद्यालय नई ऊंचाई के साथ इसकी पहचान बनेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। नए प्राचार्य को एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। नए प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में पौधा रोपण किया। कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मचारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। मौके पर डॉ. रजनी रजनी, डॉ. शरदा नंद सहनी, डॉ. कौशल किशोर चौधरी, विवि के महाविद्यालय निरीक्षक (आर्ट्स) प्रो राजीव कुमार, डिप्टी परीक्षा नियंत्रक डॉ रेणु बाला सहित रामेश्वर महाविद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया। प्रो श्यामल किशोर विवि सेवा आयोग से चयनित होकर प्राचार्य बने हैं।
























