CIN ब्यूरो /26 जुलाई 2025 को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित उच्च माध्यमिक विद्यालय शाखा अंतर्गत अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन सहथा के प्रतिष्ठित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सहथा में किया गया। इस बार जुलाई माह की संगोष्ठी का थीम था: “व्यावसायिक कौशल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि बिहार एक युवा प्रदेश है, और आज के छात्र-छात्राएं ही भविष्य के सक्षम नागरिक हैं। ऐसे में शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को कौशल विकास की उपयोगिता को अनेक उदाहरणों के माध्यम से समझाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। घरेलू पोषण नुस्खों की जानकारी देकर बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
संगोष्ठी में भाग लेने वाले शिक्षकगणों में श्री राहुल कुमार, विनोद कुमार सिंह, आशा मनी शर्मा, नवनीत कुमार, कमल लता, कुमारी निहारिका नेहा, रविन्द्र कुमार रावत, रीना कुमारी शामिल रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ने की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय शिक्षक श्री जितेन्द्र मोहन मिश्र द्वारा किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों को विद्यालय के शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक प्रयासों में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।




























