पटना ब्यूरो, 2 अगस्त 2025 —चुनाव आयोग द्वारा बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के पहले चरण यानी गणना चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। इसके पश्चात आज दिनांक 1 अगस्त 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
यह सूची ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है, जहाँ मतदाता अपने विवरणों की जांच कर सकते हैं:
🔗 ऑनलाइन सूची देखने हेतु लिंक:
https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04
चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे सूची में अपना नाम, पता, लिंग, आयु एवं फोटो जैसी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी प्रकार की गलती पाई जाए, तो नियत समय में सुधार हेतु आवेदन किया जा सकता है।
🔗 अधिक जानकारी हेतु आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पढ़ें:
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2151422
यह कदम चुनावी पारदर्शिता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम प्रयास है। आगामी चरणों की प्रक्रिया की सूचना भी शीघ्र ही जारी की जाएगी।
✍🏻 रिपोर्ट: कौशलेंद्र कुमार पाण्डेय
पोलिटिकल एडिटर, कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























