प्रियंका भारद्वाज/लद्दाख के उपराज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में संपन्न हुई।
इस अवसर पर श्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री को लद्दाख क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, स्थानीय प्रशासनिक पहलों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लद्दाख को दिए जा रहे विशेष सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने लद्दाख के समावेशी और टिकाऊ विकास के लिए केंद्र सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई और क्षेत्र की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
#Ladakh #KavinderGupta #PMModi #PMOIndia
रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
आधिकारिक स्रोत: PIB प्रेस विज्ञप्ति




























