Kaushlendra Pandey/बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार ने अपने सुपुत्र अतिरेक कुमार तथा सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की।
पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में डॉ. अशोक कुमार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने जद (यू) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर नेताओं ने सभी नये साथियों से एकजुट होकर बिहार के समग्र विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।
इस मौके पर बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री एवं नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें
श्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री
श्री रत्नेश सदा, मंत्री
श्री श्रवण कुमार, मंत्री
विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ
मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी
पूर्व मंत्री श्री रमेश ऋषिदेव
प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह
श्री वैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल’
श्री अनिल कुमार शामिल थे।
कार्यक्रम में सभी नेताओं ने इसे जद (यू) के लिए एक सशक्तिकरण का क्षण बताया और भरोसा जताया कि पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में और अधिक मजबूती मिलेगी।

























