कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली ब्यूरो।झारखंड के जल संसाधन विभाग, सिंचाई विभाग, झारखंड स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (JSAC) और केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ने भूवन पंचायत पोर्टल से 1:10,000 स्केल पर आधारित लैंड यूज़ लैंड कवर (LULC) डेटा को एक्सेस किया है। यह जानकारी संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सामने आई है।
हालांकि, इस डेटा का इन विभागों द्वारा किस प्रकार उपयोग किया गया, इसकी जानकारी इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) अथवा अंतरिक्ष विभाग के पास उपलब्ध नहीं है।
उल्लेखनीय है कि भूवन प्लेटफॉर्म पर सैटेलाइट आधारित भू-स्थानिक (Geo-Spatial) डेटा सार्वजनिक रूप से और मुफ्त में उपलब्ध है, जिसे कोई भी उपयोगकर्ता एक्सेस कर सकता है। यह प्लेटफॉर्म विभिन्न सरकारी योजनाओं की निगरानी, ग्राम पंचायतों की योजना निर्माण, और जल संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
यह जवाब लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में अंतरिक्ष विभाग द्वारा दिया गया। भूवन पोर्टल के उपयोग को लेकर बढ़ती सक्रियता जहां तकनीकी विकास की ओर संकेत करती है, वहीं उपयोग से संबंधित पारदर्शिता की कमी पर भी सवाल उठाती है।
#ParliamentQuestion #BhuvanPortal #LULC #GeoSpatialData #JSAC #Jharkhand #CountryInsideNews




























