पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय में ग्रैंड एंट्री — पूर्व कें पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा सहित कई दिग्गज हुए भाजपा परिवार में शामिल
Kaushlendra Pandey/पटना, 19 अगस्त 2025 : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज का दिन ऐतिहासिक रहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नागमणि जी, समाजसेवी श्रीमती सुचित्रा सिन्हा जी, पूर्व आईपीएस अधिकारी श्री आनंद मिश्रा जी और युवा नेता श्री आशुतोष कुमार जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया।
पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा जी की ग्रैंड एंट्री ने समारोह को खास बना दिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि – “अब समय आ गया है कि हम बिहार को उसके वैभवशाली अतीत की ओर ले जाएँ। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सपनों का बिहार बनाने में हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।”
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इन दिग्गज नेताओं के जुड़ने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और बिहार में भाजपा का जनाधार और भी सुदृढ़ होगा।
(कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी)