राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भारतीय विदेश सेवा (2024 बैच) के अधिकारी प्रशिक्षु मिले
सौरभ निगम/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से आज भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2024 बैच के अधिकारी प्रशिक्षुओं ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की कूटनीतिक नीतियां हमारी घरेलू आवश्यकताओं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत (Viksit Bharat) के लक्ष्य के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ी होनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति का हर कदम राष्ट्रीय हितों और विकास के उद्देश्यों के अनुरूप होना चाहिए।
राष्ट्रपति मुर्मु ने सांस्कृतिक कूटनीति (Cultural Diplomacy) के बढ़ते महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दिल और आत्मा से बने संबंध हमेशा मजबूत और स्थायी होते हैं।
✍️ कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी