सौरभ निगम/पटना ब्यूरो। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में आयोजित ‘अटल साहित्यकार सम्मान’ एवं ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पर परिचर्चा सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री मंगल पांडे ने शिरकत की।
इस अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा भी मौजूद रहे।
मंगल पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “अटल जी ने राजनीति को नई दिशा दी। वे केवल राजनेता ही नहीं बल्कि महान साहित्यकार और जननायक भी थे। उनका विचार ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ आज भी देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करता है।”
वहीं डॉ. अनिल सुलभ ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की साहित्य साधना और राजनीतिक दृष्टि, दोनों ही नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अटल जी के आदर्शों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
👉 कार्यक्रम में कई साहित्यकारों को ‘अटल साहित्यकार सम्मान’ से सम्मानित किया गया।




























