मुजफ्फरपुर(रूपेश कुमार)- मुजफ्फरपुर कोर्ट में केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केन्द्रीय राज्य स्वास्थ मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, वैशाली सांसद वीणा देवी, मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद, नगर विधायक सह नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा पर अजय यादव जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता और जन अधिकार पार्टी से जुड़ा हुआ है, उन्होंने ही परिवाद दायर किया है.
दरअसल परिवादी अजय यादव जो कि जन अधिकार पार्टी के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता है, उन्होंने अपनी अर्जी में बताया कि बीते 15 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, अश्विनी कुमार चौबे, वीणा देवी, अजय निषाद, सुरेश कुमार शर्मा, आदि एसकेएमसीएच में भर्ती मरीजों का जायजा लेने आए थे. वहीं मंत्री जी की अगवानी करने के लिए अस्पताल अधीक्षक सहित कई डॉक्टर लगे हुए थे. जिससे मरीजों पर से उनका ध्यान हट गया था, इस कारण कई मरीजों ने दम तोड़ दिया. वहीं कोर्ट ने परिवाद पर सुनवाई की तारीख 25 जून मुकर्र की है.




























