Kaushlendra Pandey/पटना, 04 सितम्बर 2025/गुरुवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित जदयू वाॅर रूम का विधिवत शुभारंभ माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन, माननीय विधान पार्षद सह मुख्य प्रवक्ता श्री नीरज कुमार, मीडिया सेल के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, प्रो. नवीन आर्य चन्द्रवंशी, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री अनिल कुमार, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता श्री हेमराज, श्री अरविंद निषाद, श्री अभिषेक झा, श्रीमती अनुप्रिया, श्रीमती अंजुम आरा, श्रीमती श्वेता विश्वास, श्रीमती कंचन गुप्ता, श्री मनीष कुमार मंडल, श्री मधुरेंद्र पाण्डेय, श्रीमती पूजा पैट्रिक, श्री किशोर कुणाल, श्री महेश दास, श्रीमती मालती सिंह, श्रीमती राजकुमारी विभु सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस जदयू वाॅर रूम डिजिटल क्रांति के इस दौर में एक निर्णायक शुरुआत साबित होगा। यह न केवल पिछले 20 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा, बल्कि 2025 में ‘मिशन 225’ और ‘फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने मीडिया सेल से जुडे़ सभी साथियों को हार्दिक बधाई देते हुए आह्वान किया कि हम सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ‘‘मिशन 225’’ की सफलता हेतु जुटें और पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि डिजिटल क्रांति की चुनौतियों को अवसर में बदलना ही हमारा संकल्प है। इस वाॅर रूम की स्थापना से जदयू की ताकत कई गुना बढ़ गई है।
माननीय विधान पार्षद सह मुख्य प्रवक्ता श्री नीरज कुमार ने कहा कि 2025 से 2030 के लक्ष्य को साधने में इस वाॅर रूम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। हमें सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर विपक्ष के हर आरोप का सशक्त और तथ्यपूर्ण जवाब देना होगा।
विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ ने अपने संबोधन में कहा कि यह वाॅर रूम पार्टी की नीतियों एवं नीतीश सरकार की 20 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही, 2025 की सफलता को मूर्त रूप देने में भी इसकी भूमिका निर्णायक सिद्ध होगी।
मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’ ने कहा कि ‘2025 में 225 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पुनः बिहार की बागडोर माननीय श्री नीतीश कुमार को सौंपनी है। इसके लिए हम सभी साथियों को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।




























