Kaushlendra pandey /पटना, 05 सितम्बर 2025/शुक्रवार को जद (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चैधरी ने प्रदेशभर से आए आमजन की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल की। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधान प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री वीरेंद्र सिंह दाँगी एवं प्रदेश महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री अशोक चैधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस केरल के एक्स हैंडल से किए गए ट्वीट में बिहार की तुलना बीड़ी से करना न केवल घोर निंदनीय है, बल्कि अपमानजनक भी है। यह उनके मन में बिहारियों के प्रति विद्यमान घृणा और ईर्ष्या को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार वह पवित्र धरती है जहाँ भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया और जहाँ लोकतंत्र की नींव रखी गई। इसलिए, कांग्रेस केरल का यह कृत्य बिहारियों के सम्मान पर प्रत्यक्ष हमला है, जिसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जा सकता।


























