प्रियंका भारद्वाज/समाजसेवी व प्रभावशाली नेता जीतेन्द्र कुमार यादव उर्फ बच्चू यादव ने गया शहर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
बच्चू यादव ने जनता के विकास और हक की लड़ाई का संकल्प व्यक्त किया है।
उनकी पत्नी ललिता देवी गया शहर की पूर्व मेयर रह चुकी हैं और बच्चू यादव स्वयं गया शहर के पूर्व उप मेयर भी रहे हैं।
देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विशेष रूप से बच्चू यादव को भाजपा की सदस्यता दिलवाई थी, जिससे उनका राजनीतिक कद और भी मजबूत हुआ।
उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है जनता की सशक्त आवाज बनकर काम करने का।”
यह फैसला सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
आगामी चुनाव में उनकी ताकतवर रणनीति को लेकर कई सियासी दल चौकन्ने हैं।
बच्चू यादव ने सभी समाज के लोगों से एकजुट होकर समर्थन करने की अपील की है।
उनका प्रचार अभियान बहुत जल्द जोर-शोर से शुरू होने वाला है।
विश्लेषक इसे गया की सियासत में बड़ा बदलाव मान रहे हैं।
लोगों में उम्मीद और उत्साह की लहर बढ़ रही है।
देश की नजरें गया शहर पर टिकी हुई हैं, बच्चू यादव के कदम चुनावी रणभूमि में नए रंग भरने वाले हैं।
👉 Country Inside News Agency की खास रिपोर्ट





























