Union Minister Dr. Jitendra Singh Felicitates Indian Team Winners at International Earth Sciences Olympiad (IESO-2025) in China
नई दिल्ली, 7 सितंबर 2025 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “International Earth Sciences Olympiad (IESO-2025)” में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम के छात्र विजेताओं को सम्मानित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन चीन में हुआ, जिसमें भारत ने 7 पदक अपने नाम किए – 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज।
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भारतीय युवाओं के अद्भुत प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि देश के Tier-2 और Tier-3 शहरों के छात्र भी आज स्टार्टअप क्रांति से प्रेरित होकर अपनी क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) युवाओं की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें पारंपरिक विषयों की सीमाओं से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मंत्री ने यह भी जोर दिया कि वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना देश की प्रगति का मूलमंत्र है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विजेता छात्र अपने अनुभव साझा किए और सफलता के लिए अपने शिक्षकों और परिवार का आभार व्यक्त किया।
इस शानदार उपलब्धि से यह स्पष्ट हुआ कि भारत का युवा वर्ग न केवल घरेलू स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है।