प्रियंका की रिपोर्ट – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल छातापुर पहुँचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. जिसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया. अपने सम्बोधन में दिलीप जायसवाल ने कहा कि 15 सितम्बर को पीएम नरेन्द्र मोदी जी पूर्णियाँ आ रहे हैं. जहां SSB मैदान में पीएम नरेन्द्र मोदी जी का विशाल सम्मेलन होने वाला है. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि उस दिन पीएम मोदी जी पूर्णियाँu एयरपोर्ट का उदघाटन करेंगे और हजारों करोड़ कि योजना का शिलान्यास और उदघाटन भी करेंगे. कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण कि दिशा में कई तरह के कार्य किये जा रहे हैं बिहार का चाहुमुखी विकास हो रहा है. बिहार अब विकास कि रफ़्तार पकड़ चूका है, कहा 15 तारीख को पीएम और सीएम बिहार को बड़ी सौगात देंगे.


























