Kaushlendra Pandey/बोधगया ब्यूरो, बिहार – बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हाल ही में बोधगया स्थित विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर का सपरिवार दर्शन किया। इस पावन स्थल पर पहुँच कर तेजस्वी यादव ने भगवान बुद्ध की उपासना की और असीम शांति, प्रेम, करुणा एवं गहन रूहानियत का अनुभव किया।
महाबोधि मंदिर, जिसे युनिस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया है, उसी स्थान पर स्थित है जहाँ गौतम बुद्ध ने ईसा पूर्व 6वीं शताब्दी में ज्ञान प्राप्त किया था। यह प्राचीनतम बौद्ध स्थल गुप्तकाल में ईंटों द्वारा निर्मित किया गया था और आज भी इसका ऐतिहासिक महत्व पूरी दुनिया में माना जाता है।
तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा,
“महाबोधि मंदिर में सपरिवार भगवान बुद्ध के दर्शन कर मन को गहन शांति, करुणा और प्रेम की अनुभूति हुई। बोधगया के इस पावन स्थल की ऐतिहासिकता और आध्यात्मिकता हमें मानवता का सच्चा संदेश देती है।”
इस यात्रा के माध्यम से तेजस्वी यादव ने बौद्ध धर्म की सहिष्णुता, अहिंसा और शांति का संदेश सभी के साथ साझा किया।




























