मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन को उप-राष्ट्रपति चुने जाने पर दी हार्दिक बधाई
Kaushlendra pandey /पटना: बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी को उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा:
“एन॰डी॰ए॰ के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी को उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूँ कि वे देश के लोकतंत्र और संविधान की गरिमा को और ऊँचा करेंगे।”
इस मौके पर राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे देश में स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के प्रति एक सकारात्मक संकेत माना है। श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन की उप-राष्ट्रपति पद पर चुने जाने से भारतीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सभी राजनीतिक दलों और नागरिक समाज ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है और देश की समृद्धि व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में उनके योगदान की अपेक्षा व्यक्त की है।