पटना, 12 सितम्बर 2025/जद (यू0) प्रदेश कार्यालय से अति पिछड़ा रथ को रवाना किया गया। यह रथ बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेगा और समाज के अति पिछड़े वर्गों के बीच पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों का संदेश अति पिछड़ा वर्ग के हर टोला तक पहुंचाएगा।
इस रथ को पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर चंद्रवंशी, विधान परिषद में पार्टी के उप नेता एवं कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ, विधान परिषद में पार्टी के सचेतक श्री संजय कुमार उर्फ गांधीजी, पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी डा नवीन आर्या चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पार्टी नेता श्रीमती किरण रंजन,श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्री अवधेश कुमार, श्री राजेश पाल,श्री पप्पू निषाद उपस्थित रहे।
जद (यू0) सदैव से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है। अति पिछड़ा रथ के माध्यम से पार्टी राज्य के अति पिछड़ा वर्ग के लोगों तक पहुँचेगी, उनकी समस्याओं को समझेगी तथा उन्हें समाधान के लिए पार्टी की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि – अति पिछड़े समाज का सशक्तिकरण ही बिहार के सर्वांगीण विकास की कुंजी है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जद (यू0) लगातार इस वर्ग की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठा रही है।




























