बिहटा-रविवार को ग्रामीण कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी के नेतृत्व में आयोजित छात्र एवं युवाओ का सम्मेलन का आयोजन किया गया
धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट *बिहटा पटना -रविवार को ग्रामीण कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी के नेतृत्व में आयोजित छात्र एवं युवाओ का सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में शामिल एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक डॉ अशोक गगन ने युवाओं में जोश भरकर 2025 विधानसभा चुनाव का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि युवा इस बार विकास के नाम पर वोट करना चाहते हैं और अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। युवा चाहता है कि बिक्रम विधानसभा के विकास, व्यक्ति और व्यक्तित्व की बात हो।बिक्रम विधानसभा में इस बार बदलाव और परिवर्तन की लहर है।यंहा की जनता बदलाव की बयार में बहना चाहती है।युवा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त आ चुका है और सड़कों पर कांग्रेस के साथ है, इसीलिए आज युवा सम्मेलन में कांग्रेस का साथ और कांग्रेस का समर्थन देने के लिए सैकड़ों की संख्या में युवा एकत्र हुए हैं और उन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है।