पटना 14 सितंबर2025 /बापू सभागार में राष्ट्रीय जनता दल चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से डॉक्टर्स संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । डॉक्टर्स संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मोहित कुमार ने तथा संचालन डॉक्टर अशोक कुमार ने की।
इस अवसर पर डॉक्टर्स संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि जब हम सरकार में थे तो हमने 17 महीने के कार्यकाल में पब्लिक हेल्थ कैडर बनाया। और इसके माध्यम से डेढ़ लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य था जब हम फाइल लेकर गए तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभी रुक जाइए लेकिन हम नहीं समझ पाए क्योंकि उनको पलटना था और नौकरी और रोजगार नहीं देना था इसीलिए उन्होंने फाइल को रोक दिया।
डेढ़ लाख कदर में लैब टेक्नीशियन एएनएम नियम और उन तकनीकी लोगों को सरकारी नौकरी देने का हमारा लक्ष्य था।
इन्होंने आगे कहा कि बिहार में जो सरकार चल रही है यह नौकरी और रोजगार देने वाली सरकार नहीं है हमने मिशन 60 और मिशन बुनियाद केतिहात स्वास्थ्य को सुधारने की दिशा में जो काम किया और हमने स्पष्ट रूप से डॉक्टर को कहा की मैरिज और स्वास्थ्य अगर सुधर नहीं हुआ तो आप जैसे लोगों को सुधार दिया जाएगा जो स्वास्थ्य व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। मिशन 60 के तहत हमने बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध करवाया इन्होंने आगे कहा कि बिहार में बिना विजन वाले लोग सत्ता में है जिनका ना कोई सोच है और ना ही इनका कोई कार्य है यह मरीज के साथ किस तरह का व्यवहार करते हैं यह स्पष्ट रूप से दिखता है बिहार में सत्ता में जो लोग हैं बड़े बेईमान हैं और बिना विजन और विल पावर के सरकार चलाने वाले लोग सत्ता में बैठे हुए हैं यह लोग सिर्फ नकल करते हैं वह भी तेजस्वी के विजन और मिशन का
इन्होंने आगे कहा कि 102 एंबुलेंस सेवा का पेमेंट हमारी सरकार आने पर₹320 से बढ़कर 540 रुपया किया जाएगा और महंगाई दर के अनुसार उनके मंडे को बढ़ते रहा जाएगा इन्होंने यह भी कहा कि फिजियोथैरेपिस्ट और सभी के लिए हमारी सोच है चाहे पैरामेडिकल हो या मरीज को दवाई और उनके लिए बेहतर स्वास्थ्य हो क्योंकि तेजस्वी का मिशन है डॉक्टर के साथ मरीजों का आत्मीय संबंध हो और उनके लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाए
इन्होंने आगे कहा कि आप सभी ने देखा होगा कि कल रात हमने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रात के अंधेरे में छापामारी करके सच और सच्चाई उजागर किया और बताया क्या मंगल पांडे किस तरह का कार्य कर रहे हैं जिनके स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए पूर्णिया ही नहीं बल्कि पटना का मेडिकल व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गया क्योंकि यह मंगल पांडे चमकी बुखार के समय पाकिस्तान हिंदुस्तान के मैच का स्कोर पूछने में व्यस्त है और मरीजों की स्थिति पर कोई इनका ध्यान नहीं था और ना ही यह आप लोगों की समस्याओं के निदान के प्रति चिंतित हैं और ना ही यह डॉक्टर के साथ संवाद करना चाहते हैं लेकिन हमारी सोच है कि डॉक्टर का सम्मान के साथ-साथ डॉक्टर को भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि मरीज का सम्मान हो और उनका बेहतर इलाज हो क्योंकि हमारी सरकार आने पर ऐसे व्यवस्था वाले लोगों को दंडित किया जाएगा जो डॉक्टर तो है लेकिन मरीजों के प्रति उनकी कोई सोच नहीं है साथ ही साथ इन्होंने डॉक्टर से कहा कि आप जहां भी हैं वहां पर मरीजों की सेवा के लिए हर स्तर पर तत्पर रहे और उन्हें कम फीस पर भी बेहतर इलाज मुहैया कारण क्योंकि आप डॉक्टर के साथ एक इंसान भी हैं और मानवीय तकाजा है कि उनकी बेहतर सेवा करके उनको इस बात का एहसास करा जाए कि डॉक्टर में सबसे अधिक मानवता का सच है
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकीपूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जयप्रकाश नारायण यादव राज्यसभा सांसद श्री संजय यादव विधायक डॉ मुकेश रोशन मशहूर सर्जन डॉक्टर एम ए हाई, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद विनोद श्रीवास्तव सारिका पासवान, डॉ अशोक यादव, डॉ कुंदन सुमनडॉ अमरनाथ डॉ कमल हाशमीडॉ अजीत कुमार डॉ चंदन कुमार चौधरी डॉ कपिल यादव डॉ सुनील कुमार, डॉ राजीव सुराना डॉक्टर अमित कुमार गौरव डॉ विनोद कुमार शाहिद अंगद मान्यता गण उपस्थित थे। डॉ मोहित कुमार के नेतृत्व में इस बात का संकल्प लिया कि बिहार में परिवर्तनकारी राजनीति में हम सभी तेजस्वी जी के नेतृत्व के प्रति विश्वास प्रकट करते हैं और आने वाले समय में बिहार में परिवर्तन में डॉक्टर की माटी भूमिका अदा करेंगे इसके लिए गांव गांव तक जाने का काम करेंगे।





























