Kaushlendra Pandey/खगड़िया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खगड़िया जिले को विकास की नई दिशा देते हुए लगभग 520 करोड़ रुपये की लागत से बनी 256 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें से कई योजनाएं उनकी प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित की गई थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से जिले के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा और वे इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर समुचित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
📍 कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी रिपोर्ट

























