बिहार जीतने की रणनीति पर मंथन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात
Kaushlendra Pandey:पटना। जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी से आज 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान बिहार की राजनीतिक स्थिति और आने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बिहार में एनडीए की रणनीति को मजबूत करने और विजय सुनिश्चित करने के लिए दोनों नेताओं ने मिलकर संभावित कदमों पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान राज्य के उप-मुख्यमंत्री Samrat Choudhary और जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद Sanjay Kumar Jha भी मौजूद रहे। मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि बिहार की सत्ता में वापसी के लिए एनडीए के शीर्ष नेता अब एकजुट होकर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
📍 (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)