मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी, बिहार ने बढ़ाया विकास की ओर कदम
Kaushlendra Pandey/पटना: बिहार की राजधानी को स्मार्ट और आधुनिक बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई इस मेट्रो सेवा से राजधानीवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और तेज़ कनेक्टिविटी का तोहफा मिला है।
इस ऐतिहासिक मौके पर उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, श्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, श्री नितिन नवीन और श्री जिबेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “पटना मेट्रो राजधानी की प्रगति और विकास का प्रतीक है। इससे आम लोगों को यातायात की सुविधा के साथ-साथ शहर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।”
पटना मेट्रो के शुरू होने से शहरवासियों को जाम से राहत मिलने के साथ ही यात्रा समय में भी भारी कमी आएगी। यह परियोजना स्मार्ट सिटी पटना की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।
#jdu #CMNitishKumar #BiharMetro #SmartCityPatna #BetterConnectivity #BiharDevelopment #PatnaMetro
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)