महर्षि वाल्मीकि ने अमर ग्रंथ रामायण के माध्यम से मानवता, समानता और धर्म के आदर्शों का फैलाया प्रकाश : डॉ. दिलीप जायसवाल
Kaushlendra Pandey -पटना, 8 अक्टूबर। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल भी शामिल हुए। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।
इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने अमर ग्रंथ रामायण के माध्यम से मानवता, समानता और धर्म के आदर्शों का ऐसा प्रकाश फैलाया जो युगों-युगों तक समाज को मार्गदर्शन देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिए रामायण की रचना की। इस महाग्रन्थ में उन्होंने न केवल समाज में समानता, मानवता और धर्म को प्रस्तुत किया बल्कि आदर्श परिवार के मानदंडों को भी उद्धृत किया।
इस कार्यक्रम में एडवोकेट जी एस प्रसाद, राजेश रमैया, सहित वाल्मीकि समाज के प्रबुद्ध और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।