Kaushlendra Pandey /मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की मुलाकात, भोरे में जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
गोपालगंज जिले के कटेया प्रखंड अंतर्गत खुरहुरिया की पावन धरती आज उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठी, जब बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल जी एवं वरिष्ठ नेता श्री संजय झा जी ने भव्य चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोरे विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी एवं शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार के पक्ष में समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि “भोरे में विकास, शिक्षा और विश्वास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे — यही हमारा संकल्प है।”
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंच से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय नीतीश कुमार जी का स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा उनके लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के अपार समर्थन और उपस्थिति के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

























