Kaushlendra Pandey/त्योहारों के बीच समस्तीपुर में पीएम मोदी को मिला जनता का अपार समर्थन.
त्योहारों के बीच समस्तीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने और आशीर्वाद देने के लिए उमड़े अपार जनसमूह ने एक बार फिर विकास और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा —
“त्योहारों के बीच समस्तीपुर में अपार संख्या में मुझे आशीर्वाद देने आए बिहार के मेरे परिवारजनों ने बता दिया है कि विकास के हमारे संकल्प को उनका भरपूर समर्थन है।”
प्रधानमंत्री के इस संदेश के बाद एनडीए समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। समस्तीपुर की ऐतिहासिक जनसभा ने यह संकेत दे दिया है कि बिहार की जनता इस बार फिर विकास और स्थिरता के पक्ष में अपना जनादेश देने के लिए तैयार है।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)




























