कटेया प्रखंड के बैकुंठपुर व करकटहा पंचायत में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को मिला अपार जनसमर्थन
Kaushlendra Pandey/गोपालगंज /दिनांक 25 अक्टूबर को बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया प्रखंड अंतर्गत बैकुंठपुर एवं करकटहा पंचायत के सभी गांवों में एनडीए प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार जी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया।
गांव-गांव में लोगों ने शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया और एनडीए प्रत्याशी के रूप में उन्हें पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया।
जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए नीतीश कुमार जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री को अपने सुझाव भी दिए और स्थानीय विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जताई कि एनडीए सरकार उनके क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाई पर ले जाएगी।
#Gopalganj #NDA #BiharElections #SunilKumar #CountryInsideNewsAgency
(📢 कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी रिपोर्ट)