भोरे में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब — NDA की विजय का संकल्प बना जनसमर्थन, शिक्षा मंत्री सुनील नें किया मनोज तिवारी और अरुण कुमार का स्वागत
Kaushlendra Pandey, गोपालगंज ब्यूरो/कटेया के खुरहुरिया उच्च विद्यालय मैदान में आज भोरे विधानसभा क्षेत्र ने इतिहास रच दिया। मैदान में उमड़ी जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि जनता का विश्वास अब पूरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और एनडीए गठबंधन के पक्ष में है।
कार्यक्रम में भोरे विधानसभा के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सम्मानित जनता जनार्दन ने भारी संख्या में पहुंचकर अपने नेता सुनील कुमार के प्रति अपार समर्थन और एकजुटता का संदेश दिया। जनसभा में जोश, उत्साह और ऊर्जा देखते ही बन रही थी — हर दिशा में ‘जय भोरे’, ‘जय NDA’ और ‘जय बिहार’ के नारे गूंज रहे थे।
इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों ने विशेष रूप से माननीय सांसद एवं भोजपुरी सुपरस्टार श्री मनोज तिवारी ‘मृदुल’ और जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार का हृदय से आभार प्रकट किया। दोनों नेताओं ने अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद भोरे की धरती पर पहुंचकर जनता को संबोधित किया और एनडीए की नीतियों, विकास कार्यों तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताने की अपील की।
अपने संबोधन में दोनों नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को विकास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई दिशा दी है। जनता आज उनके काम और सुशासन से प्रभावित होकर एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
जनसभा में महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी रही। मातृशक्ति की असंख्य उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में आत्मविश्वास और सुरक्षा महसूस करती हैं। महिलाओं का यह समर्थन अब एनडीए की जीत का संकल्प बन चुका है।
अंत में आयोजकों ने कहा कि इस अपार जनसमर्थन ने साबित कर दिया है कि भोरे की जनता विकास और स्थिरता के पक्ष में है और आने वाले चुनाव में एनडीए की प्रचंड विजय तय है।
जय भोरे! जय NDA! जय बिहार!