सौरभ निगम /असादुद्दीन ओवैसी ने साधा तेजस्वी पर निशाना,कहा तेजस्वी तुम उम्र में कच्चे ही नहीं बल्कि दिमाग के भी कच्चे और जुबान के नंबर वन झूठे हो । AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल में अपने उम्मीदवारों के पक्ष में ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे है ।उनकी सभाओं में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है ।अपने लच्छेदार भाषणों से वो विरोधियों पर तीखा हमला कर रहे हैं।किशनगंज जिले की चार विधान सभा सीट पर बीते एक सप्ताह से ओवैसी अपनी सभाओं के जरिए लालू – तेजस्वी और महागठबंधन के नेताओं पर हमलावार है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम को उन्होंने कोचाधामन विधान सभा क्षेत्र के बेलवा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव पर जोरदार निशाना साधा जिसके बाद सियासी पारा पूरी तरह बढ़ गया है।असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि लालू यादव ने पहले अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया और अब कहते है मेरे बेटे को मुख्यमंत्री बना दो फिर कहेंगे उसके बेटे को बना दो अरे क्या हम तुम्हारे गुलाम है ।उन्होंने कहा कि लालू जी सुन लो तुम्हारा बेटा नहीं सीमांचल का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा और यह लड़ाई सीमांचल के मान और सम्मान की है ।




























