पटना 09 नवम्बर 2025/विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ ने रविवार को शिवहर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्रीमती श्वेता गुप्ता के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया, साथ ही उन्होंने विभिन्न इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान भी चलाया। इस मौके पर स्थानीय जनता में एनडीए के प्रति जबरदस्त उत्साह और समर्थन देखने को मिला। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया।
जनसभा कार्यक्रम में भारत सरकार के माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा सहित एनडीए के कई गणमान्य नेतागण मौजूद रहे।
श्री सर्राफ ने कहा कि यह चुनाव विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में अत्यंत निर्णायक साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की विकासपरक जोड़ी प्रदेशवासियों के लिए एक वरदान है। जितनी अधिक ताकत जनता इस जोड़ी को देगी, उतना ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य स्वर्णिम बनेगा।
उन्होंने आगे कहा कि बीते दो दशकों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, वे पूरे देश के लिए मिसाल हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिवहर की जनता 11 नवंबर को तीर के निशान पर मतदान कर विकास और सुशासन की इस यात्रा को और गति देगी।





























