बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के लिए 14 नवंबर को निर्धारित मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक आयोजित की गई
Kaushlendra Pandey/बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के लिए 14 नवंबर को निर्धारित मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मतगणना के दिन विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही, अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की सतत निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर और त्रुटिहीन ढंग से पूरी की जाएं ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
#BiharElections2025
#LoktantrKaTyohar
#ECI
#BiharElections
#BiharVidhanSabhaElection2025
#CountryInsideNewsAgency