जद (यू) विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार सर्वसम्मति से नेता चुने गए
Kaushlendra Pandey,पटना ब्यूरो स्थित 1, अणे मार्ग में आज आयोजित जद (यू) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से श्री नीतीश कुमार को जद (यू) विधायक दल का नेता चुन लिया। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि आगामी सरकार में भी नेतृत्व की बागडोर नीतीश कुमार ही संभालेंगे।
बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्री विजय कुमार चौधरी, श्री श्रवण कुमार, विधानसभा के उपाध्यक्ष तथा नवनिर्वाचित विधायक श्री नरेंद्र नारायण यादव, विधान परिषद के उप-सभापति श्री रामवचन राय, जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह नवनिर्वाचित विधायक श्री उमेश सिंह कुशवाहा, और विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ़ गांधी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने नीतीश कुमार के प्रति एकजुट समर्थन जताते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार के विकास, सुशासन, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की योजनाओं को और मजबूत गति मिलेगी। वरिष्ठ नेताओं ने यह भी कहा कि जनता ने जनादेश विकास और स्थिरता के लिए दिया है, जिसका सम्मान करते हुए जद (यू) विधायक दल ने सर्वसम्मति का निर्णय लिया।
जद (यू) नेताओं के अनुसार, अगले चरण में NDA सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited