Kaushlendra Pandey/ आज बिहार की नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जहां नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के वरिष्ठ नेताओं और कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। नई सरकार के गठन के साथ बिहार में सुशासन और विकास के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार
उपमुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
मंत्री
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
मंगल पांडेय
दिलीप कुमार जायसवाल
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
नितिन नवीन
रामकृपाल यादव
संतोष कुमार सुमन
सुनील कुमार
मो. जमा खान
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रौशन
श्रेयसी सिंह
डॉ प्रमोद कुमार
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
दीपक प्रकाश
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई सरकार बिहार के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ मिलकर विकास और सुशासन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नई कैबिनेट के गठन के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि रोजगार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी जाएगी।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी के लिए पटना से यह विशेष रिपोर्ट।





























