सौरभ निगम/पटना। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कहा कि मरीजों को अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर को अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और मरीजों के अनुकूल बनाने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने निर्माण की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
#PMCH #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited





























