राज्यसभा के 269वें सत्र से पहले माननीय सभापति सी.पी. राधाकृष्णन का हुआ स्वागत, पहली बार सदन की कार्यवाही संभालेंगे
नई दिल्ली।राज्यसभा के 269वें सत्र की शुरुआत से पहले माननीय सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन का औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें उनके पहले सत्र की अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
नेताओं ने कहा कि राधाकृष्णन जी का व्यापक अनुभव, परिपक्व नेतृत्व और दूरदृष्टि सदन की कार्यवाही को अधिक सार्थक और उत्पादक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में राज्यसभा सकारात्मक चर्चाओं और प्रभावी विधायी कार्य की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ेगी।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)