अब नए मानदंडों पर होगा नैक मूल्यांकन – प्रो. संतोष कुमार
Kaushlendra Pandey/CIN/Nacc Accrediton of Higher Educational Insititons : The Proposed Binary Fremework विषय पर रामेश्वर महाविद्यालय के किशोरी सिन्हा सभागार में एक कार्यशाला आयोजित की गई ।
स्वागत अभिभाषण में महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. रजनी रंजन ने महाविद्यालय के नैक मूल्यांकन से संबंधित आवश्यक सुझावों से सभी को अवगत कराया । उन्होंने प्रथम चक्र के मूल्यांकन में महाविद्यालय परिवार के योगदान को साझा किया ।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. प्रो. संतोष कुमार, ने कहा कि एआईएसएचई में कॉलेज और विश्वविद्यालय में डाटा सही डालना चाहिए यदि डाटा सही नहीं भरा जाएगा तो आगे नैक के मूल्यांकन में समस्या होगी । उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने एक राष्ट्रीय गतिविधि की रूपरेखा तैयार की जिससे समग्र मूल्यांकन किया जा सके । इस मूल्यांकन प्रक्रिया में शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान, शिक्षा के बुनियादी ढाँचे, शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया और शासन जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर संस्थानों का मूल्यांकन किया जाता है, लेकिन अब मूल्यांकन का तरीका बदलेगा जिसके लिए संस्थानों को तैयार होना होगा ।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) श्यामल किशोर ने आगत अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि अपने संस्थान को बेहतर ग्रेड दिला सकें इस दिशा में हम निरंतर प्रयासरत हैं । इसी क्रम में आज की यह कार्यशाला आयोजित की गई है । प्रो. श्यामल ने बताया कि पाठ्यक्रम संबंधी पहलू,शिक्षण-अधिगम और मूल्यांकन, संकाय सदस्यों का बेहतर अनुसंधान, संस्थानों के बुनियादी ढांचे में परिवर्तन, शिक्षण संसाधन,छात्र सहायता और सबसे बढ़कर नेतृत्व प्रबंधन और नवाचारों का सर्वोत्तम प्रयोग किसी भी संस्थान के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए । उन्होंने बताया कि नैक मान्यता किसी भी संस्थान की शिक्षा, अनुसंधान आदि गुणवत्ता की पहचान करती है, साथ ही छात्रों को यह विश्वास दिलाती है कि वे एक गुणवत्तापूर्ण संस्थान का चयन कर रहे हैं और अपने कैरियर को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं । नैक मूल्यांकन से संस्थानों की विश्वसनीयता बढ़ती है ।
कार्यशाला का संचालन महाविद्यालय के आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ. महजबीन प्रवीन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शारदा नंद सहनी ने किया ।
इस अवसर पर आगत अतिथि डॉ. शंभु शरण,कॉलेज ऑफ कॉमर्स पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय,पटना तथा कॉलेज ऑफ कॉमर्स पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय,पटना के रजनीश कुमार सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शारदा नंद सहनी,डॉ. उपेंद्र गामी, डॉ बादल कुमार, डॉ गोवर्धन, डॉ. उपेंद्र प्रसाद, डॉ.अभिनय कुमार, डॉ संदीप कुमार सिंह, डॉ वसीम रजा, डॉ राजबली, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. अविनाश, डॉ अविनाश कुमार झा, डॉ रणवीर कुमार, डॉ मीरा, डॉ स्मृति, डॉ अखिलेंद्र, डॉ. अनिता, डॉ.माहेश्वर प्रसाद सिंह, सहित सीतेश कुमार, रीतेश रंजन, प्रशांत कुमार, रामचरण,किशन, अभिषेक, कुंदन, अमन,लड्डू,शिवशंकर, सहित बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं की उपस्थिति रही
डॉ. संदीप कुमार सिंह*सहायक प्राध्यापक,हिंदी विभाग,मीडिया प्रभारी – रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर