Kaushlendra Pandey/पटना। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर श्री नितिन नवीन का भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समारोह आयोजित कर पुष्पगुच्छ, माला और नारों के साथ उनका स्नेहिल अभिनंदन किया।
बांकीपुर से चार बार के विधायक एवं बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री रहे श्री नितिन नवीन को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा का यह अति महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
बिहार के कर्मनिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार और अभिनंदन व्यक्त किया गया।
कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि माननीय नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक मजबूती के साथ नए-नए आयाम स्थापित करेगी और देश व प्रदेश में पार्टी की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























