पटना।बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(C) एवं बिहार राज्य बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली, 2011 के अंतर्गत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों के नामांकन हेतु ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026–27 में प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन किया जाएगा। इसके लिए छात्र पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग तथा अलाभकारी समूह के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण निजी विद्यालयों में शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है।
नामांकन हेतु पात्रता
अलाभकारी समूह –
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग (ट्रांसजेंडर सहित) एवं अल्पसंख्यक समुदाय के वे बच्चे, जिनके माता-पिता/वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) तक हो।
कमजोर वर्ग –
सभी जाति/समुदाय के वे बच्चे, जिनके माता-पिता/वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) से कम हो।
अनाथ बच्चे –
वे बच्चे जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं।
आयु सीमा
दिनांक 01 अप्रैल 2026 तक बच्चे की आयु 6 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
(अर्थात 02 अप्रैल 2018 से 01 अप्रैल 2020 के बीच जन्मे बच्चे पात्र होंगे।)
आवश्यक दस्तावेज
जन्म प्रमाण-पत्र/अस्पताल या नर्सिंग अभिलेख/आंगनबाड़ी अभिलेख/आयु संबंधी घोषणा पत्र
जाति प्रमाण-पत्र (अनाथ बच्चों के लिए अनिवार्य नहीं)
आय प्रमाण-पत्र (अनाथ बच्चों पर लागू नहीं)
निवास प्रमाण-पत्र (डोमिसाइल)/आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/रेंट एग्रीमेंट/बिजली बिल
निवास प्रमाण-पत्र उपलब्ध न होने की स्थिति में विद्यालय में प्रवेश के तीन माह के भीतर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा
ट्रांसजेंडर से संबंधित प्रमाण-पत्र
अनाथ बच्चों हेतु अभिभावक/संस्था प्रधान द्वारा प्रदत्त अंडरटेकिंग प्रमाण-पत्र
माता-पिता/अभिभावक का आधार कार्ड
बच्चे का आधार कार्ड (आवेदन के समय अनिवार्य नहीं, प्रवेश के तीन माह के भीतर अनिवार्य)
माता-पिता/अभिभावक का मोबाइल नंबर
बच्चे का अद्यतन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (अधिकतम 50 KB)
नामांकन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ
निजी विद्यालयों द्वारा Intake Capacity अपडेट : 22 दिसम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025
छात्र पंजीकरण : 02 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026
पंजीकृत छात्रों का सत्यापन : 03 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026
सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन विद्यालय आवंटन : 06 फरवरी 2026
चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश : 07 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
माता-पिता/अभिभावक अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से ज्ञानदीप पोर्टल पर प्रारंभिक पंजीकरण करेंगे।
पंजीकरण के समय अभिभावक के आधार कार्ड का सत्यापन अनिवार्य होगा।
पंजीकरण उपरांत User ID SMS के माध्यम से प्राप्त होगी।
User ID से लॉगिन कर ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरा जाएगा।
हेल्पलाइन एवं संपर्क
ज्ञानदीप पोर्टल : http://gyandeep-rte.bihar.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर : 18003454417 / 14417
ई-मेल : rtebiharhelp@gmail.com




























