Kaushlendra Pandey +पटना/नालंदा।आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अपने स्व. पिताजी एवं स्व. पत्नी की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, विधान पार्षद एवं मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार, विधायक श्री रूहेल रंजन, विधायक श्री शुभानंद मुकेश, पूर्व विधायक ई. सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद श्री रणवीर नंदन, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्ला सहित मुख्यमंत्री जी के सुपुत्र श्री निशांत कुमार एवं अन्य परिजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा राज्य सरकार के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। पूरे वातावरण में



























