प्रियंका भारद्वाज/नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह–2026 के अवसर पर दो दिवसीय भव्य सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में देश-विदेश से पधारे प्रख्यात साहित्यकारों, पत्रकारों, शिक्षाविदों एवं विद्वानों को उनके विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया।
समारोह में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद, मॉरीशस के पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री हरीश बुधु की धर्मपत्नी डॉ. सरिता बुधु, बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. श्री राजू लामा, थाई मंदिर के प्रधान डॉ. पी. सी. चंदा (थाईलैंड) तथा मानवाधिकार टुडे के संपादक डॉ. शशि भूषण कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर पटना हाई कोर्ट के जाने-माने अधिवक्ता अमित कुमार सिंह को कानून के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, विधिक सेवाओं एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि न्याय एवं विधि के क्षेत्र में उनके सतत समर्पण को भी रेखांकित करता है।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात अधिवक्ता अमित कुमार सिंह ने आयोजन समिति एवं समस्त सम्मानित अतिथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और न्याय व्यवस्था के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।


























