प्रियंका भारद्वाज/पटना। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया और विधायिका की भूमिका एक-दूसरे की पूरक मानी जाती है। इसी कड़ी में बिहार विधानसभा ने विधानसभा वेश्म की कार्यवाही के सुचारु, निष्पक्ष और प्रभावी कवरेज को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 एवं अगले आदेश तक प्रेस सलाहकार समिति का गठन किया है। इस संबंध में बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक समन्वयक श्री सरोज कुमार सिंह को प्रेस सलाहकार समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उनका चयन उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव, संतुलित दृष्टिकोण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सशक्त एवं निष्पक्ष लेखन की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।कंट्री इनसाइड समाचार ग्रुप के संपादक आशुतोष कुमार, प्रबंध
संपादक कौशलेन्द्र पाण्डेय, पोलिटिकल एडिटर संजय वर्मा नें मिलकर बधाई दी.
श्री सरोज कुमार सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीतिक, सामाजिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण ने मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी के माध्यम से उन्होंने बिहार की जमीनी हकीकत, आम जनता की समस्याओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रमुखता से सामने रखा है, जिससे जनता और शासन-प्रशासन के बीच संवाद मजबूत हुआ है।
प्रेस सलाहकार समिति का उद्देश्य विधानसभा और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, पत्रकारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विधानसभा की कार्यवाही के पारदर्शी और निष्पक्ष कवरेज को बढ़ावा देना हैं,






















