पटना ब्यूरो/अमन शुक्ला हत्याकांड का SSP-PATNA की PC, पटना पुलिस के द्वारा सफल उद्भेदन:- घटना में प्रयुक्त 02 देशी पिस्टल एवं 01 देशी कट्टा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार.दिनांक 05.01.2026 को पटना जिले के पत्रकारनगर थानांतर्गत अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परसाबजार थानांतर्गत से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में उसकी निशानदेही पर घटना में संलिप्त 02 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। अनुसंधान एवं पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक द्वारा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी साजिशें की जा रही थीं, जिसको लेकर उसके एवं एक पूर्व सहयोगी के बीच गंभीर आपसी विवाद उत्पन्न हो गया था। इसी रंजिश के कारण सुपारी देकर हत्या की साजिश रची गई थी और योजनाबद्ध तरीके से घटना के दिन ही साजिशकर्ता द्वारा पूर्व के एक मामले में माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया था। छापेमारी के दौरान घटना में प्रयुक्त 02 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 01 मोटरसाइकिल और हेल्मेट, 04 मोबाइल फोन, ₹70,000/- नगद राशि बरामद की गई ।
.
#Bihar #HainTaiyaarHum Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Patna Police


























