देवघर | प्रियंका निगम की ग्राउंड रिपोर्ट/झारखंड के देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर भले ही अभी आधिकारिक तारीखों का एलान नहीं हुआ हो, लेकिन सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इसी बीच मेयर पद के प्रबल दावेदार सूरज कुमार झा ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
“किसी दल से नहीं, जनता के भरोसे लड़ूंगा चुनाव”
सूरज कुमार झा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे किसी भी राजनीतिक दल के सिंबल पर नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। उनका कहना है कि देवघर के समग्र विकास के लिए वे किसी पार्टी की सीमाओं में बंधकर नहीं, बल्कि सीधे जनता के विश्वास के साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं।
उन्होंने कहा,
“मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, विकास है। देवघर को एक स्वच्छ, आधुनिक और रोजगारयुक्त शहर बनाना ही मेरी प्राथमिकता है।”
सभी वर्गों से मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
अपने संबोधन में सूरज कुमार झा ने देवघर की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा—
“मैं सूरज कुमार झा, देवघर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय चुनाव लड़ रहा हूं। मुझे सभी जाति, धर्म एवं सभी पार्टियों के लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। आप सभी का बहुत-बहुत आभार।”
निर्दलीय दांव से मुकाबला हुआ दिलचस्प
सूरज कुमार झा के इस फैसले के बाद देवघर नगर निगम चुनाव की तस्वीर पूरी तरह बदलती नजर आ रही है। राजनीतिक दलों के समीकरणों के बीच एक युवा, उत्साही और जमीनी पकड़ वाले चेहरे का निर्दलीय रूप में उतरना मुकाबले को बेहद रोचक बना रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि
क्या देवघर की जनता पारंपरिक राजनीति से हटकर एक निर्दलीय नेतृत्व को मौका देगी?
इसका जवाब चुनावी नतीजे ही देंगे, लेकिन इतना तय है कि सूरज कुमार झा की एंट्री ने चुनावी समर को हाई-वोल्टेज बना दिया है।


























