Kaushlendra Pandey /रामेश्वर महाविद्यालय के बीसीए विभाग, प्लेसमेंट सेल, आंतरिक आश्वासन गुणवत्ता प्रकोष्ठ तथा विकास प्रबंधन संस्थान, पटना के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी सिन्हा सभागार में स्मार्ट लर्निंग के लिए एआई विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) श्यामल किशोर की अध्यक्षता में किया गया ।
विकास प्रबंधन संस्थान, पटना के सहायक प्राध्यापक डॉ. संतोष आनंद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे तथा विशिष्ट वक्ता के रूप में संस्थान के समीर रेयाज की विशेष उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और विश्वविद्यालय के कुलगीत गायन से हुई तत्पश्चात आगत अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो.रजनी रंजन के स्वागत वक्तव्य से हुई ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो.(डॉ.) श्यामल किशोर ने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामना दी और कहा कि यह आयोजन छात्र – छात्राओं के लिए बहुत लाभदायक है। एआई और इंटरनेट से जुड़कर विद्यार्थियों को अपने अध्ययन में उपयोग की जाने वाली सामग्री को अद्यतन कर लेना चाहिए । प्राचार्य ने बीसीए विभाग के इस आयोजन को सराहनीय बताया ।
प्रबंधन संस्थान के समीर रेयाज ने कैरियर के चयन और निर्णय पर अपने वक्तव्य में बताया कि बेहतर तैयारी और समय के प्रबंधन से अपने लक्ष्य को सहजता से प्राप्त किया जा सकता है । उन्होंने बीसीए के छात्र – छात्राओं से संवाद भी किया ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विकास प्रबंधन संस्थान, पटना के सहायक प्राध्यापक डॉ. संतोष आनंद ने लर्निंग में एआई की उपयोगिता पर विस्तार से बात की, उन्होंने कहा कि इंटरनेट और एआई का सकारात्मक प्रयोग करके अपने संबंधित विषय की तैयारी को बेहतर किया जा सकता है ।
कार्यक्रम के संचालक और संयोजक बीसीए विभाग के समन्वयक डॉ. धीरज कुमार सिंह रहे तथा विशेष उपस्थिति महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. महजबीन प्रवीन की रही ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शारदा नंद सहनी, डॉ. गोवर्धन, डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. सर्वेश्वर, डॉ. उपेंद्र गामी, डॉ. वसीम रजा सहित महाविद्यालय के कर्मचारियों में सीतेश कुमार, रीतेश रंजन, रजनीश कुमार, किशन, अभिषेक, प्रशांत सहित भारी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे ।




























