Kaushlendra Pandey/शब-ए-बरात के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि शब-ए-बरात की पाक रात में लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हैं। यह आत्मचिंतन, क्षमा और दुआ का महत्वपूर्ण अवसर है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुबारक रात पर दुआ करने की अपील करते हुए कहा कि हमारे समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़े तथा बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी





























